Feb १६, २०२४ १२:५९ Asia/Kolkata
  • असर दिखाने लगा किसानों का भारत बंद 

भारतीय किसानों के देशव्यापी बंद में बहुत से संगठन भाग ले रहे हैं।

भारत के किसान संगठनों ने शुक्रवार 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया था।  इन संगठनों ने किसानों से आज के दिन सुबह से शाम तक बंद में भाग लेने और विरोध प्रदर्शन को कहा था। 

भारत बंद का आह्वान एसी स्थति में आया है कि जब हज़ारों किसान, पंजाब और हरियाणा से दिल्ली की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।  किसानों को पुलिस ने अंबाला के पास हरियाणा की सीमाओं पर रोक दिया है।  सुरक्षाबल किसानों को तितर-बितर करने के लिए उनपर आंसूगैस का प्रयोग कर रहे हैं।  शंभू बार्डर पर किसानों ने डेरा डाल रखा है।  ट्रक और ट्रेड यूनियने भी किसानों के भारत बंद का साथ दे रही हैं। 

किसानों के दिल्ली कूच और भारत बंद को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी तक हाई अलर्ड जारी कर दिया गया है।  किसानों की ओर से भारत बंद किये जाने से दिल्ली की सीमाओं पर जाम ही जाम दिखाई दे रहा है।  आज के बंद का असर भारत के अन्य क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।  किसानों का कहना है कि सरकार उनकी बातों को सुन नहीं रही है और अपने वादों को भी पूरा नहीं कर रही है इसलिए उनको सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। 

किसान एमएसपी पर क़ानून और कर्ज़ माफ़ी जैसे विषयों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने उनसे जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए गए।  किसानों का कहना था कि दो साल गुज़र चुके हैं मगर अब तक कुछ नहीं हुआ।  यह किसान अब मोदी सरकार को उसका वादा याद दिलाने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं मगर उन्हें वहां जाने से रोका जा रहा है।

टैग्स