Feb २४, २०२३ १७:०० Asia/Kolkata
  • दुनिया वालों आज दिल खोलकर ख़ुशियां मनाओ, आज उसका जन्म दिवस है जिसने इंसानियत की रक्षा के लिए सबसे बड़ी क़ुर्बानी दी है

इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस को ईरान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

ईरान के हर नगर में मस्जिदों, इमामबाड़ों और धार्मिक स्थलों को सजाया गया है जहां पर वक्ता अपने भाषणों में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जीवन पर प्रकश डाल रहे हैं।  इसके अतरिक्त कवि अपनी कविताओं के माध्यम से इंसानियत के सबसे बड़े शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। पूरे देश में सड़कों और इमारतों में बड़े ही सुन्दर ढंग से सजाया गया है। सड़कों पर स्टाल लगे हैं जहां पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं।  इसके अलावा बहुत से स्थानों पर शरबत बांटा जा रहा है। यह क्रम कल रात अर्थात गुरुवार से चल रहा है। ईरान के पवित्र नगर क़ुम और मशहद में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में ईरान के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विदेश श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पैग़म्बरे इस्लाम (स) के प्राणप्रिय नवासे और हज़रत अली अलैहिस्सलाम के सुपुत्र इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस को ईरान में पासदार दिवस का नाम दिया गया है। इसी बीच बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के पवित्र नगर करबला में इस समय लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हैं। विश्व के विभिन्न देशों से यह श्रद्धालु करबला पहुंचे हैं। ईरान और इराक़ के अतिरिक्त भारत, पाकिस्तान, लेबनान, सीरिया, बहरैन सहित संसार के बहुत से देशों में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शुभ जन्म दिवस मनाया जा रहा है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

 

टैग्स