Jul १३, २०२३ १५:१७ Asia/Kolkata

युगांडा के सबसे बड़े मुफ़्ती से मुलाक़ात के बाद इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति ने इस देश की राष्ट्रीय मस्जिद में सामूहिक नमाज़ अदा की और नमाज़ियों से मुलाक़ात की।

दुनिया के साथ रचनात्मक बातचीत के ढांचे में, इस्लामी गणतंत्र ईरान का न केवल यूरोपीय देशों के प्रति एक-आयामी दृष्टिकोण है, बल्कि अफ़्रीक़ा और एशिया महाद्वीप के साथ भी ईरान ने हमेशा अपने संबंधों के विस्तार पर बल दिया है। सैयद इब्राहीम रईसी के नेतृत्व वाली ईरान की वर्तमान सरकार आर्थिक बहुपक्षवाद पर आधारित व्यापक व संतुलित विदेश नीति के अंतर्गत अफ़्रीक़ी देशों के साथ संबंधों के विस्तार पर भी गंभीरता से ध्यान देती है। विशाल अफ़्रीक़ी बाज़ार ईरानी सामान बेचने के लिए एक उपयुक्त मंच है और ऐसे में इस्लामी गणराज्य ईरान की विदेश नीति में अफ़्रीक़ी महाद्वीप का एक विशेष स्थान है।

यूगांडा की राष्ट्रीय मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम भाग लेते इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी। 

इस संबंध में, इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति ने सैयद इब्राहीम रईसी ने केन्या, युगांडा और ज़िम्बाब्वे के तीन देशों के राष्ट्रपतियों के आधिकारिक निमंत्रण पर एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार सुबह अफ़्रीक़ की यात्रा की है। गुरुवार को ईरान प्रेस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, युगांडा में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने युगांडा के सबसे बड़े मुफ़्ती से मुलाक़ात के बाद इस देश की राष्ट्रीय मस्जिद में उपस्थित होकर जमात से नमाज़ अदा की। राष्ट्रपति रईसी इस देश की राष्ट्रीय मुस्लिम परिषद की स्मारक पुस्तक पर हस्ताक्षर भी किए। साथ ही हज़ारों नमाज़ियों ने ईरानी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया। नमाज़ के बाद इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति ने युगांडा के मुफ़्ती और इस देश के आर्कबिशप की उपस्थिति में एक अंतर-धार्मिक बैठक में भाग लिया और लोगों को संबोधित किया। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स