रूस के साथ जल्द ही कोई समझौता हो जाए तो अच्छा हैः यूक्रेन
(last modified Fri, 11 Mar 2022 11:29:01 GMT )
Mar ११, २०२२ १६:५९ Asia/Kolkata
  • रूस के साथ जल्द ही कोई समझौता हो जाए तो अच्छा हैः यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा है कि हम रूस के साथ समझौते की प्रतीक्षा में हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मिखाइल बोदोलाक ने यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के दो सप्ताहों के बाद शुक्रवार को यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि रूस के साथ वार्ता का पहला चरण इसलिए विफल रहा क्योंकि रूस ने यूक्रेन की स्थति के बारे में ग़लत धारणा बना ली थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने बताया कि हमारे वार्ताकार देश की एकता और संप्रभुता पर बल देते हुए आधारभूत ढांचे को हुए नुक़सान की भरपाई की मांग करेंगे।

यूक्रेन के यह अधिकारी रूस से तत्काल युद्ध रोकने, शांति स्थापित करने और 24 फरवरी से पहले की स्थति में वापस होने की मांग कर रहे हैं।  उनका यह भी कहना था कि युद्ध के मैदान में प्रगति के उद्देश्य से रूसी सैनिक, आम लोगों पर हमले कर रहे हैं।

मिखाइल बोदालाक ने इस बात को पुनः दोहराया कि यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में नेटो का व्यवहार कुछ एसा है जैसे यूक्रेन युद्ध उसके लिए कोई महत्व ही नहीं रखता और उसकी इस बारे में कोई ज़िम्मेदारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता हुई थी।  इस वार्ता में मानवीय गलियारे और संघर्ष विराम जैसे मुद्दों पर चर्चा की जानी थी किंतु इसका कोई परिणाम नहीं निकला।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

टैग्स