ब्रितानी प्रधान मंत्री के बयान पर अफ़ग़ान राष्ट्रपति का जवाबी हमला
(last modified Thu, 12 May 2016 14:03:32 GMT )
May १२, २०१६ १९:३३ Asia/Kolkata
  • ब्रितानी प्रधान मंत्री के बयान पर अफ़ग़ान राष्ट्रपति का जवाबी हमला

अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने लंदन दौरे पर ब्रितानी प्रधान मंत्री के अफ़ग़ानिस्तान में भ्रष्टाचार से संबंधित बयान पर प्रतिक्रिया में कहा कि हम कैमरन से माफ़ी की मांग तो नहीं करते लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि पश्चिम में मादक पदार्थ की लत ने अफ़ग़ानिस्तान में भ्रष्टाचार फैलाया है।

अशरफ़ ग़नी ने कहा कि पश्चिमी मंडियों में मादक पदार्थ की बढ़ती मांग, अफ़ग़ानिस्तान में भ्रष्टाचार की मुख्य जड़ है। अशरफ़ ग़नी ने बल दिया कि मादक पदार्थ पैदा कराने वाली कंपनियां ही, आतंकवाद, चरमपंथ और भ्रष्टाचार के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि काबुल सरकार इस समस्या से निपटना चाहती है किन्तु इस संबंध में अफ़ग़ानिस्तान को मदद की ज़रूरत है।

लंदन में प्रशासनिक भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष शीर्षक के तहत आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए ब्रिटेन गए अफ़ग़ान राष्ट्रपति के दौरे के समय, अफ़ग़ान राष्ट्रपति कार्यालय ने, ब्रितानी प्रधान मंत्री की ओर से अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्शायी। डेविड कैमरन ने मंगलवार को दावा किया कि लंदन में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बैठक में भाग लेने वाले देशों में अफ़ग़ानिस्तान और नाइजीरिया में सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार है। (MAQ/N)

टैग्स