Mar १०, २०२४ १५:२५ Asia/Kolkata
  •  19 लोगों की मौत और कई लापता

इंडोनेशिया में भारी बारिश और भूस्खलन ने हाहाकार मचा दिया है।

बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते सुमात्रा द्वीप के कई हिस्से ढह गए हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत की खबर आ रही है। मौतों की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है।

घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने राहत और बचाव का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डोनी युसरीजल ने कहा कि शुक्रवार देर रात कई टन मिट्टी, चट्टानें और उखड़े हुए पेड़ एक पहाड़ से लुढ़ककर एक नदी तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद कई तट टूट गए और पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पेसिसिर सेलातन जिले में पहाड़ी गांवों में बाढ़ आ गई। इससे आसपास रह रहे लोगों के बीच हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार इस आपदा में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अचानक आई बाढ़ से कम से कम दो ग्रामीण घायल हो गए और बचावकर्मी ऐसे सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जो कथित तौर पर अब भी लापता हैं। बयान में कहा गया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 14 घर जमीदोंज हो गए, 80,000 से अधिक लोग अस्थायी सरकारी आश्रयों में चले गए, जबकि पश्चिम सुमात्रा प्रांत के नौ जिलों और शहरों में लगभग 20,000 घरों की छत तक पानी भर गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स