Dec १२, २०२३ १२:१९ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन से अलग होने वाले चार राज्यों में होगा मतदान, रूस के इस फ़ैसले से भड़का कीव

रूसी चुनाव अधिकारियों ने यह एलान किया है कि अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव में यूक्रेन से अलग होने वाले चार स्वतंत्र राज्यों में भी मतदान किया जाएगा।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग ने डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज़िया क्षेत्रों के रूसी-नियंत्रित हिस्सों में मतदान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आदेश दिया है। क्रीमिया प्रायद्वीप पर भी मतदान होगा, जिसपर वर्ष 2014 से रूस का नियंत्रण है। रूस में सांसदों ने गुरुवार को 17 मार्च को 2024 का राष्ट्रपति चुनाव निर्धारित किया। शुक्रवार को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। पुतीन के मैदान में उतरने की घोषणा ने पहले से ही उनकी जीत को लगभग तय ही मानना जा रहा है। रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख एला पामफिलोवा ने पिछले हफ्ते कहा था कि आयोग यूक्रेन से अलग होने वाले उन चार क्षेत्रों में मतदान कराने के बारे में अलग से निर्णय लेगा क्योंकि उन क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू है। रूसी सांसदों ने इस साल की शुरुआत में उन क्षेत्रों में चुनाव की अनुमति देने के लिए नियमों में संशोधन किया जहां मार्शल लॉ लागू है।

रूसी अधिकारियों ने सितंबर में मॉस्को-स्थापित विधानसभाओं के लिए संलग्न क्षेत्रों में चुनाव कराए। जहां हुए चुनाव में मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी तो वहीं यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने इसे दिखावा बताकर इसकी निंदा भी की थी। यूक्रेन से अलग होने वाले स्वतंत्र राज्यों में रूस द्वारा मतदान कराए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसा कोई भी मतदान “शून्य और शून्य” होगा। यूक्रेनी विदेश मंत्राल के अनुसार, रूसी चुनाव की निगरानी के लिए भेजे गए किसी भी अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक को “आपराधिक ज़िम्मदारी का सामना करना पड़ेगा।”विदेश मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से रूस के इरादों की निंदा करने और इसमें शामिल लोगों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

 

टैग्स