Jan १०, २०२४ १८:०६ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस ने अपने बयान से फिर चौंकाया!

रूसी रक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि यूक्रेन में इस देश का विशेष सैन्य अभियान जारी रहेगा।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा है कि रूसी सेना यूक्रेनी सेना की युद्धक क्षमताओं को कम करने के लिए अपने विशेष सैन्य अभियान को जारी रखेगी। यूक्रेन में युद्ध को 23 महीने बीत चुके हैं, लेकिन यूक्रेन को पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति जारी है।

पश्चिमी देशों, विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगाकर और कीव को हल्के और भारी हथियार प्रदान करके, न केवल यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई क़दम नहीं उठाया है, बल्कि युद्ध की आग को पहले से भी अधिक भड़का रहे हैं। रूसी अधिकारी और कुछ पश्चिमी मीडिया और विशेषज्ञ यूक्रेन में युद्ध को पश्चिम और रूस के बीच छद्म युद्ध कह रहे हैं।

बता दें कि रूस ने बारमबार यह घोषणा की है कि यूक्रेन को पश्चिमी हथियारों की डिलीवरी युद्ध को लम्बा खींच रही है और इसके अप्रत्याशित परिणाम होंगे। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स