Nov १३, २०१९ १८:१८ Asia/Kolkata
  • ईरानी जनता के कड़े प्रतिरोध ने शत्रु की चालों को नाकाम कर दियाः हसन रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोध ने शत्रु के षडयंत्रों को विफल बना दिया है।

डाक्टर हसन रूहानी ने ईरानी जनता को नुक़सान पहुंचाने के लिए अमरीका की ओर से अपनाए जाने वाले षडयंत्रों की ओर संकेत किया।  उन्होंने कहा कि देश की जनता ने अमरीका के षडयंत्रों को विफल कर दिया।  राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में कहा कि ईरानी राष्ट्र कभी भी शत्रुओं के सामने झुकने वाला नहीं है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने पैग़म्बरे इस्लाम (स) और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस पर पूरे संसार के मुसलमानों को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पैग़मबरे इस्लाम, मुसलमानों की एकता के लिए आदर्श हैं, उसी प्रकार से इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम भी एकता का आदर्श हैं।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार 15 नवंबर 2019 को पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम का शुभ जन्म दिवस है। 

टैग्स